Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस अध्यक्ष तनेजा ने किया वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

कांग्रेस अध्यक्ष तनेजा ने किया वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

spot_img

विक्रम केसरी,भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने सिटी क्लब में 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर तनेजा ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है। वैक्सीन से इंसानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है\ जो कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती है। तनेजा ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे बचने के लिए दो गज की दूरी, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें। लोग खुद भी वैक्सीन लगवाएं और अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद प्रतिनिधि बाबू खान ने की। कैम्प का संचालन जिला अस्पताल की एएनएम दीपा जोशी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, डॉ सोनू खान, उपेंद्र कुमार, फैज़ राज खान, कामरान खान, साहिब खान, अदनान खान, सोनू अब्बासी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments