Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandयुवक को डुबोकर मारने की कोशिश का आरोप

युवक को डुबोकर मारने की कोशिश का आरोप

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भदईपुरा निवासी एक युवक को दबंगों ने नदी में नहाने के बहाने ले जाकर डुबाने का प्रयास भी किया। उसे बेरहमी से बेल्ट से भी पीटा गया। साथ ही जिससे युवक को गंभीर चोटें आई है। युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

भदईपुरा निवासी गुरदास कोतवाली पहुंचा और बताया कि रविवार को उसे कालोनी के ही कुछ युवक नदी में नहाने के बहाने बुला कर ले गये थे। आरोप है कि पहले उसे नदी में डुबोने के बहाने धक्का दे दिया। जब वह नदी से बाहर निकल आया तो उसे बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इससे वह बेहोश हो गया और उसके सिर पर गंभीर चोट भी आई है। हमलावर उसे बेहोशी की हालात में छोड़ कर वहां से भाग गये। जिसके बाद किसी ने उसके परिजनों को सूचना दी और उसे उसका भाई वहां से उठाकर लाया। पीड़ित के अनुसार हमलावर दबंग किस्म के हैं। जिस पर उसने जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments