भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मंगलवार को काशीपुर मार्ग स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जो एक देश, एक विधान का सिद्धांत दिया था, उसे मोदी सरकार ने साकार करके दिखाया है। ज्ञात हो कि इस चौक पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार चल रहा है जिसके चलते प्रतिमा को ढका गया था। इस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर यहां रलही। भाजपाईयों ने कहा कि भारत में समय समय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लाल जन्म लें जो भारत मां की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर अपने प्राणों की बाजी भी लगा सके। कार्यकर्ताओं ने स्व. मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धा जताई।
इस दौरान भारत भूषण चुघ, निमित शर्मा, राकेश सिंह, मुकेश वशिष्ठ, राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, ईश्वरी प्रसाद राठौर, परवेज़ खान, हरीश चौधरी आदि मौजूद रहे।



