Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandएएनएम दीपा जोशी को मुख्यमंत्री धामी ने किया कोरोना योद्धा के रूप...

एएनएम दीपा जोशी को मुख्यमंत्री धामी ने किया कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिला अस्पताल में एएनएम पद पर तैनात दीपा जोशी को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र देकर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया है। उन्हे कोरोना योद्धा सम्मान कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण, उपचार एवं प्रबंधन हेतु उनके द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया है।
बता दे कि दीपा जोशी द्वारा अब तक एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा वह वैक्सीनेशन कार्य के बाद लोगो को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करती है। मेहनत और लगन से कार्य करने के चलते वर्ष 2016 में दीपा जोशी को राष्ट्रपति द्वारा भी दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है।
दीपा जोशी का कहना है कि किसी भी कार्य को मेहनत और लगन से किया जाए तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। यही कारण है कि उनके द्वारा अपने कार्य को मेहनत और लगन के साथ किया जाता है। जिसके चलते उनके कार्य की सराहना की जाती है। उनका कहना है कि कोरोना काल में उनके द्वारा लोगों की सेवा की गई और वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। इस दौरान घर पर उनको अपने बच्चों से भी दूर रहना पड़ता था। वह अस्पताल से घर जाकर एक कमरे में रहकर बच्चों से दूर रहती थी और फिर सुबह अस्पताल के लिए निकल जाती थी। यही कारण है कि आज उनके द्वारा किए गए कार्यों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हे यह सम्मान मिला।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments