Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandपूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक 

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी महिला कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस की कमेटियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। शर्मा 66 विधानसभा रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरदासपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही थी। शर्मा ने सभी से कांग्रेस के पक्ष में निष्ठा लगन समर्पण के साथ काम करने का आव्हान किया। इस अवसर पर रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, संजीत विश्वास, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, नित्यानंद मंडल, केशव, मंजू राय, सीमा हालदार, सुनीता, रीना, ममता, सोनिया, सुशीला, विनय राय सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments