Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandसरोज बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव 

सरोज बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सरोज रानी को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा की संस्तुति के बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्या द्वारा यह मनोनयन किया गया।

सरोज रानी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि वह पद की गरिमा के अनुरूप महिला संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी। शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर और प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के कुशल और प्रभावशाली नेतृत्व में प्रदेश और देश भर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही हैं। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सचिव बनने पर सरोज रानी का फूल मालाएं पहनाकर व बुके प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, लाजवंती, सरिता जोशी, शमा सिकदर, देवकी रानी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments