भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर महासभा की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें ठा. जगदीश सिंह को सर्वसम्मति से रुद्रपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. उदयराज सिंह ने क्षत्रियों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में जब तक एकजुटता नहीं होगी, तब तक हमारी समस्याओं का समाधन भी नहीं होगा। समाज के हित के लिए सभी को एक होना होगा। ठा उदय राज सिंह ने कहा कि संगठन पिछले दो दशक से समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय महामंत्राी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा ने विभिन्न स्थानों पर समाज हित में अनेक कार्य किए हैं। महासभा समाज हित में कार्य करना अपना ध्र्म मानती है। नव नियुक्त अध्यक्ष ठा. जगदीश सिंह ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वही उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज हित में काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और रुद्रपुर में एक विशाल सम्मेलन का भी आयोजन करने के साथ ही व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर क्षत्रिय समाज को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कार्यकारिणी में ज्ञान सिंह चैहान, उदय प्रताप सिंह, बबलू सिंह प्रधन, सुध्ीर कुमार शाही, जर्नादन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, बबलू राणा, नवीन सिंह, विश्वेश्वर सिंह, प्रशांत सिंह कुशवाहा, अक्षय गहलौत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। साथ ही जय प्रकाश सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। संचालन राष्ट्रीय महामंत्राी संजीव कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर श्याम सिंह, अनिल चैहान, राकेश सिंह, प्रहलाद परिहार, रघुराज सिंह, विमल सिंह चैहान, ओम प्रकाश सिंह, गीता चैहान, सूर्य प्रताप सिंह, विनोद चैहान, इंद्रराज सिंह, त्रिलोकी सिंह, विवेक कुमार शाही, अंकित चैहान, कुणाल सिंह, अजय विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, शेरपाल सिंह राणा, अशोक कुमार सिंह आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
RELATED ARTICLES



