Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandमहानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर...

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक की

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावों से संबंधित एक बैठक का आयोजन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव परिमल राय के ट्रांजिट कैंप आवास पर की गई जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के संबंध में मंथन किया गया इस मौके पर महानगर जगदीश तनेजा ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं सभी कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले और पार्टी के लिए जी जान से जुट जाये कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच जाकर उजागर करें और कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों को बताकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ें प्रदेश सचिव परिमल राय ने कहा कि आज प्रदेश में आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है चाहे किसान मजदूर हो या व्यापारी वर्ग हर वर्ग आज भाजपा सरकार में परेशान हो चुका है एक तरफ कोरोना की वजह से बेरोजगारी व और ऊपर से भजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से कमर तोड़ महंगाई से हर आम आदमी की कमर टूट चुकी है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फैकने का मन बना चुकी है सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करे और इस तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प करें परिमल राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों के घर घर जाकर इस भाजपा सरकार की तानाशाही व जनता विरोधी फैसलों को जनता के बीच मे उजागर करें और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं जिससे प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली आ सके परिमल राय ने कहा कि बंगाली समाज इस बार इस भाजपा के झांसे में आने वाला नहीं है और पूरा समाज प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को वोट देकर अधिक से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों को जिता कर विधानसभा में भेजेगा जिससे हमारा समाज भी तरक्की कर सकेगा और बंगाली समाज भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा इस मौके पर वरिष्ठ नेता नंदशेखर गांगुली पार्षद मोहन खेड़ा सुशील मण्डल महामंत्री अर्जुन विश्वास जगदीश कर्मकार रामधारी गंगवार मानस बैरागी जय तरफदार रंजीत सिंह राणा चेतन भट्ट दीपू मण्डल गौतम सिकदर राकेश मण्डल अमल राय नरेश सरकार आदि कार्यकर्ता शामिल थे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments