Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेसियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला 

कांग्रेसियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी ने पाकिस्तान में हिंदू धार्मिक स्थलों पर हुई तोड़फोड़ के खिलाफ ट्रांजिट कैंप स्थित गोल मड़ैया पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। तनेजा ने दो टूक शब्दों में कहा कि या तो पाकिस्तान ऐसी घिनौने काम रोके या फिर गंभीर परिणाम परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। कहा कि अब और आगे ऐसे हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार से भी मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक दृष्टि से भी दबाव डाला जाए कि पाकिस्तान हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी करें और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। महामंत्री राजीब कामरा ने कहा कि ऐसा न होने पर भारत सरकार को अपने दूतावास से सभी अधिकारियों को वापस बुला लेना चाहिए और उनके उच्चायोग के अधिकारियों को यहां से जाने के लिए कह देना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि अब भारत का हिंदू समुदाय इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस दौरान प्रदेश सचिव परिमल राय, पूर्व समिति समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, महामंत्री रणजीत राणा, पार्षद कैलाश राठौर, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, नंद शेखर गांगुली, चंद्रशेखर डब्लू, उमा सरकार, सुमित राय, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, अजय यादव, राजीव यादव, विजय चंदेल, सुरेश शर्मा, वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, रामाधार गंगवार, जगदीश कर्मकार, नितिन कुमार, देबू गोली, अर्जुन, तेजपाल, रहीम अंसारी, विनय चंदेल, महेंद्र गंगवार आदि कार्यकर्ता साथ थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments