Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandरूद्रपुर पहुंचने पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी भव्य स्वागत

रूद्रपुर पहुंचने पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी भव्य स्वागत

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।एनएसयूआई द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर स्वागत किया गया व अध्यक्ष बनने की बधाई दी गई। आज जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी का एनएसयूआई रुद्रपुर महानगर सचिव अमन जौहरी के नेतृत्व में एनएसयूआई टीम द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। जौहरी द्वारा कहा गया कि भुवन कापड़ी के अध्यक्ष बनने से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा साथ ही जिले से एक युवा चेहरे को प्रदेश का इतना बड़ा दायित्व मिलने पर उधम सिंह नगर जिले का गौरव बढ़ा है। इस दौरान एनएसयूआई नेता नितिन गक्खर, महानगर उपाध्यक्ष सुरुचि गक्खर, महानगर महासचिव दीप्ति गर्ग, छात्र नेता अजय राय, अग्रिमा गर्ग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments