भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उधमसिंह सिंह नगर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया। महोत्सव का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। कार्यक्रम में दीपा जोशी को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। तीज क्वीन बनीं दीपा जोशी जिला अस्पताल में एएनएम के पद पर रह कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उनकी सेवाओं को सराहा जाता रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (यूपीडब्लूडब्लूए) की अध्यक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक की प्रेरणा से पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ तीज के त्यौहार को पुलिस लाइन परिसर में मनाया गया। हरियाली तीज समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेखा चौहान व नीमा सिंह खिमाल व अलकनंदा अशोक के द्वारा किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। देर रात तक चले आयोजन में तीज क्वीन के रूप में प्रथम स्थान 40 वर्ष से ऊपर के समूह में दीपा जोशी को और 40 वर्ष से नीचे में समूह में धारा कोरंगा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस रंगारंग तीज के त्यौहार में उपस्थित जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, रिमझिम रौतेला धर्मपत्नी पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला, विनीता कुंवर धर्मपत्नी दलीप सिंह कुवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक सिटी ममता वोहरा, आरती धर्मपत्नी अपर पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार, ममता भट्ट धर्मपत्नी प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट सहित अनेक महिलाएं शामिल हुई।



