Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandपांच मंदिर और मेडिकल कालेज में कल होगा टीकाकरण  

पांच मंदिर और मेडिकल कालेज में कल होगा टीकाकरण  

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना से बचाव को देखते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कल पांच मंदिर एवं मेडिकल कालेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगो को पहले और दूसरे डोज की वैक्सीन लगाई जाएगी । टीकाकरण शिविर का आयोजन स्वास्थय विभाग की टीम और श्री सनातन धर्म सभा रुद्रपुर द्वारा किया जा रहा है । इसके अलावा मेडिकल कालेज में भी सभी उम्र के लोगो का टीकाकरण किया जाएगा ।

पांच मंदिर में आयोजित होने वाले टीकाकरण शिविर में 18 और 45 सभी उम्र के लोगो का टीकाकरण किया जायेगा । लोगो को रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी टीकाकरण शिविर में ही मुहैया कराई जाएगी । सनातन धर्म सभा ने टीकाकरण के लिए आने वाले लोगो से अपील की है कि शिविर पहली और दूसरी डोज लगवाने हेतु अपना आधार कार्ड लेकर आए । बता दे कि टीकाकरण के लिए आधार कार्ड लाना आवश्यक है । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि देश और शहर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए टीकाकरण बेहद उपयोगी है । जिसके लिए शहर के अलग- अलग हिस्सों में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ मलिक़ ने शहर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है ।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments