Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandहरियाली तीज पर मीना शर्मा कल सुहागिन महिलाओं को मेहंदी लगाएंगी

हरियाली तीज पर मीना शर्मा कल सुहागिन महिलाओं को मेहंदी लगाएंगी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज के अवसर पर रमपुरा के कटोरी देवी मंदिर परिसर में सभी सुहागिन महिलाओं को मेहंदी लगाएंगी इधर श्रीमती शर्मा ने बताया कि वह कल मंगलवार को रमपुरा स्थित कटोरी देवी मंदिर में सुहागिन महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने का कार्य शुरू करेगी उन्होंने बताया कि मेहंदी विशेषज्ञ लड़कियां इस कार्य में उन्हें सहयोग करेंगी श्रीमती शर्मा ने सभी सुहागिन महिलाओं से अपील की है कि वह कल प्रातः 10:00 बजे से कटोरी देवी मंदिर परिसर में पहुंचकर अपने अपने हाथों में मेहंदी अवश्य लगवाएं श्रीमती शर्मा ने कहा कि रमपुरा क्वीन प्रतियोगिता के अंतर्गत सबसे सुंदर महिला को पुरस्कृत किया जाएगा उन्होंने बताया कि मंजू जैन पूनम गुप्ता रमपुरा क्वीन का चयन करेंगी

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments