Friday, March 27, 2026
HomeUttarakhandरक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में जन-आशीर्वाद यात्रा पहुंची रुद्रपुर

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में जन-आशीर्वाद यात्रा पहुंची रुद्रपुर

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रक्षा राज्यमंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के दो दिवसीय दौरे के दौरान पहली बार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के रूप में रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

काशीपुर बाईपास स्थित सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भाज महिला मोर्पाचा कार्यकत्रियों ने सांसद भट्ट को रक्षा सूत्र बांधकर देश की रक्षा का वचन लिया। कार्यकर्ताओं ने भट्ट को विशाकाय फूलमाला पहनाई। अपने संबोधन में भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। भाजपा शासन में निर्धन व असहाय लोगों को राशन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराकर उनके आजीविका को चलाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देकर राहत दी जा रही है। कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में देश की जमा पूंजी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि कांग्रेस के 60 वर्ष के कार्यकाल में देश कर्ज में डूबा था। विदेशों से हथियारों सहित अन्य सामग्री मंगाई जाती थी परंतु वर्तमान में विदेशों को हथियार, दवाइयां व अन्य सामग्री निर्यात करने से देश के आर्थिक हालात और अधिक मजबूत हो रहे हैं। कोरोना वैक्सीन सभी को मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के मौके हर क्षेत्र में प्रदान किए जा रहे हैं।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उनकी पार्टी जन-जन के बीच जाकर आशीर्वाद लेने की मुहिम में जुटी है। जिस प्रकार से पीएम मोदी को देश-विदेश में आशीर्वाद मिला है और आज वह ग्लोबल लीडर के रूप में दुनिया में जाने जाते हैं उनसे प्रेरणा लेकर वह भी अपने लोकसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद लेने के लिये निकले हैं। यात्रा को चुनावी मुहिम बताने से साफ इंकार करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जन सरोकारों को धरातल पर उतर कर जानना ही उनका मकसद है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ मजबूत करने का मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना और भाजपा कार्यकर्ता इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल, नगर निगम महापौर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, ललित मिगलानी, राकेश सिंह, राजेंद्र श्रीधर, संजय ठुकराल, सनी पुनियानी, प्रमोद शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments