Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित 

मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सुंदरपुर में 25 निर्धन जरुरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री धामी की विकासपरक सोच का लाभ आज उत्तराखंड की जनता को लगातार मिल रहा है। इस दौरान विधायक ठुकराल ने पार्वती विश्वास, पंचानन मण्डल, देवाशीष राय, रंजन सरदार, रमाकांत ढाली, महादेव सरदार, सुनील ढाली, निरंजन मण्डल, शिवपद विश्वास, विष्णुपद मण्डल, जगदीश मण्डल, श्रीदास सरकार, टिकेन सरदार, आनन्द साना, रामकरन, कमला बाला, तेजवती, नरेश, जमुना, गौतम वर, रूईदास विश्वास, बलजोर, निर्मल सिंह,निर्मल बढ़ाई आदि को 5100-5100 की धनराशि के चेक वितरित किये। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सैनी, ग्राम प्रधान गुरनाम सिंह कालड़ा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments