Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandटोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य सिमरनजीत सिंह...

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य सिमरनजीत सिंह पहुंचे नगर 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  टोक्यो ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे सिमरनजीत सिंह  उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से ओलंपिक में देश का नाम ऊंचा करने वाले सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि सिमरनजीत सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ी है और हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के विरुद्ध खेलते हुए इन्होंने अकेले 2 गोल किए थे। जिसके दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल हमेशा ही शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति समर्पित है और आने वाले समय में भी विद्यालय खेल प्रतिभाओं को उनके मंच तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जिससे उन खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की नींव और मजबूत होगी | टोक्यो में टीम के कांस्य पदक जीतने और सिमरनजीत के नगर आगमन से खिलाड़ियों को हॉकी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सुरजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी का आकर्षण दिनों दिन हॉकी के लिए बढ़ता जा रहा है सिमरनजीत जैसे होनहार खिलाड़ियों के कारण देश अनेक खिलाड़ी भविष्य में अनेक खेलों विशेष कर हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरनजीत सिंह ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधन, स्टाफ, विद्यार्थियों व उपस्थित जनसमूह को हार्दिक धन्यवाद दिया और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल किसी भी युवा के सर्वांगीण विकास के साथ वर्तमान में एक अच्छे भविष्य और उत्तम जीवनशैली के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर सिमरनजीत सिंह के माता पिता और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ उत्तराखंड के असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट सुरेश पांडे, स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊँ यूनिवर्सिटी नागेंद्र शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी और डीपीएस एवं जेसीज पब्लिक स्कूल के बच्चों सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments