Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandऐतिहासिक होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा : गावा 

ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा : गावा 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तर पर निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। परिवर्तन यात्रा का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जायेगा।

परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गावा ने बताया कि 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा के तहत खटीमा में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बाइक रैली निकाली जायेगी। इसके बाद 11 बजे खटीमा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 1 बजे नानकमत्ता गुरुद्वारा में शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया जायेगा। दोपहर डेढ़ बजे नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। शाम पांच बजे सितारगंज क्षेत्र में विशाल जनसभा होगी रात्रि विश्राम सितारगंज में ही होगा। अगले दिन 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे परिवर्तन यात्रा किच्छा पहुंचेगी। यहां विशाल जनसभा की जायेगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे लालकुआं विधानसभा में जनसभा का आयोजन शाम पांच बजे हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा और बाइक रैली के बाद रात्रि विश्राम हल्द्वानी में होगा।

अगले दिन 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे परिवर्तन यात्रा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां बाइक रैली और जनसभा का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली और जनसभा आयोजित होगी। दो बजे जसपुर विधानसभा में जनसभा और शाम पांच बजे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के बाद रात्रि विश्राम जसपुर में ही होगा। अगले दिन 6 सितम्बर को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रातः दस बजे विशाल जनसभा होगी। दोपहर 1 बजे गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा और बाइक रैली का आयोजन किया जायेगा। इसी दिन शाम 4 बजे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के साथ प्रथम चरण की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। गावा ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिन स्थानों से गुजरेगी वहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। यह यात्रा जहां कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी वहीं भाजपा को सत्ता उखाड़ फैंकने में भी अहम भूमिका निभायेगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments