Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandKumaunहालात सुधरने से रोडवेज कर्मचारियों को शीघ्र मिलेगा वेतन 

हालात सुधरने से रोडवेज कर्मचारियों को शीघ्र मिलेगा वेतन 

spot_img
भोपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। कोरोना महामारी के चलते हर विभाग की तरह रोडवेज को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों को लम्बे समय से वेतन नहीं मिल पा रहा था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रुद्रपुर रोडवेज कमर्चारियों को साल का पहला वेतन भी नहीं मिला था । जुलाई के शुरुआती सप्ताह से प्रशासन द्वारा ढील देने के बाद रोडवेज की बसें सड़कों पर लौटी हैं। विभाग की आय बढ़ने से अब कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन भी आने वाले कुछ दिनों में निगम द्वारा दे दिया जायेगा।
कई महीनों से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे रोडवेज कर्मचारियों को निगम द्वारा राहत देने का काम किया जा रहा है। रुद्रपुर रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 10 से 15 प्रतिशत बसें ही आसपास के शहरों में चलाई जा रही थी।  जिससे निगम को  मुश्किल से 1 लाख रुपये प्रतिदिन कमाई हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होते ही रोडवेज की सभी 78 बसें चलायमान हो गयी हैं। जिससे प्रतिदिन 10 से 11 लाख की कमाई रोडवेज की हो रही है। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को बीते दिनों जून माह तक का वेतन दिया जा चुका है और आने वाले कुछ दिनों में  जुलाई माह का वेतन भी कर्मचारियों को दे दिया जायेगा ।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments