Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandघास मंडी पार्षद विरेन्द्र आर्या का निधन 

घास मंडी पार्षद विरेन्द्र आर्या का निधन 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  वार्ड संख्या 36 आदर्श कालोनी घास मंडी के पार्षद विरेंद्र कुमार आर्या का शनिवार तड़के बिमारी के चलते निधन हो गया। 35 वर्षीय विरेंद्र आर्या पुत्र आनन्द राम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीते रोज उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था आज तड़के साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है और शहर में भी शोक की लहर है। निधन का समाचार सुनकर तमाम लोगों ने आदर्श कालोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में विरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। विरेंद्र आर्या का करीब छह वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जिससे उनकी एक पुत्री है। विरेंद्र आर्या अपने भाई पूर्व पार्षद महेंन्द्र आर्या के साथ रेता बजरी सप्लाई का व्यवसाय करते थे। उनके निधन पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, नगर निगम के सभी पार्षदों सहित समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments