Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandआर्थिक सहायता के चेकों का विधायक ने किया 45 लाभार्थियों को वितरण

आर्थिक सहायता के चेकों का विधायक ने किया 45 लाभार्थियों को वितरण

spot_img
आर्थिक सहायता के चेकों का विधायक ने किया 45 लाभार्थियों को वितरण

भोपूराम ख़बरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम खानपुर नंबर एक में 45 निर्धन जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
विधायक ठुकराल ने  कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और दबे कुचले वर्ग के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ठुकराल ने  निर्मलादेवी, कमला राणा, मनमथन, सुलेमान, जसवंत, विमल राय, निमाई मण्डल, रंजीत विश्वास, राम सरकार, सुक्कू विश्वास, नरेंद्र सिं,ह प्रशांत राय, सोहन लाल, कृष्ण मण्डल, रहीस अहमद,, राजीव मलिक, मनोरंजन आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments