Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandसमाजसेवी सतपाल ठुकराल का गाजीपुर बॉर्डर पर हुआ स्वागत  

समाजसेवी सतपाल ठुकराल का गाजीपुर बॉर्डर पर हुआ स्वागत  

spot_img
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  कृषि कानून वापस लिए जाने और किसान आंदोलन में दिल्ली की सीमाओं पर काल-कलवित हुए किसानों की आत्मिक शांति को नंगे पाँव पदयात्रा निकालने वाले शहर के प्रमुख समाजसेवी सतपाल ठुकराल शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। गाजीपुर पहुँचने पर ठुकराल का स्वागत किसान आंदोलन के अगुवा राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं ने किया।

कृषि कानून बिल वापस लेने की मांग को लेकर कई माह से देशभर के किसान गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में कई किसानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी लेकिन उनका आंदोलन लगातार जारी है। शहर के प्रमुख समाजसेवी व किसान सतपाल ठुकराल पिछले दिनों नंगे पांव पदयात्रा पर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। उनका कहना था कि आंदोलन में जिन किसानों की शहादत हुई है वह उनकी आत्मिक शांति के लिए वह पदयात्रा कर रहे हैं। गाजीपुर में एक दिन विश्राम करने के बाद दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारे में पहुंचकर वह अरदास करेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत ठुकराल शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। यहाँ किसान आंदोलन के अगुवा राकेश टिकैत ने सतपाल ठुकराल से मुलाकात की और उनकी पदयात्रा की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया। ठुकराल ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून बिल वापस नहीं लेती यह आंदोलन जारी रहेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे अन्य किसानों ने भी सतपाल ठुकराल का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments