Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandरुद्रपुर में हुआ मेगा एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव (वाणिज्य सप्ताह) का आयोजन

रुद्रपुर में हुआ मेगा एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव (वाणिज्य सप्ताह) का आयोजन

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली एवं जिला उद्योग केन्द्र उधमसिंह नगर के तत्वाधान में मेगा एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव (वाणिज्य सप्ताह) का आयोजन एक होटल में किया गया। कॉन्क्लेव का शुभारंभ विदेश व्यापार महा निदेशालय के अपर निदेशक डा. सुखवीर सिंह, जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, सीडीओ आशीष भटगई व विधायक राजकुमार ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में विदेश व्यापार महानिदेशालय से आये अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की मनसा है कि देश के प्रत्येक जनपद में एक ऐसा उत्पाद तैयार किया जाए जो अंतरास्ट्रीय मानकों को पूरा करता हो जिसकी ब्रांडिंग विश्व भर में हो। उधम सिंह नगर जनपद में भी क़ई ऐसे फील्ड है जहाँ पर कम्पनी इसे तैयार कर अंतरास्ट्रीय मानकों के अनुरूप विदेशों को माल एक्सपोर्ट कर सकती है। इसके लिए भारत सरकार हर कदम में उद्योगपतियो के साथ खड़ी है। विदेशों को समान सप्लाई करने के लिए क़ई सारी स्कीम भी भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमे उद्योग पतियो को अच्छा फायदा भी होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि के क्षेत्र में चावल, मेंथा, जुट ओर ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में विदेशों को समान एक्सपोर्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी भी जनपद से विदेशों को समान एक्सपोर्ट हो रहा है। लेकिन इसे बढ़ाने की जरूरत है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने उद्योगपतियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत सरकार की इस योजना के तहत काम करने में सरकार को मदद करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल से वॉकल सपने को साकार करे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कम्पनी को कोई समस्या आती है तो उसका समाधान तत्काल निकाला जाएगा। वही उन्होने अधिक से अधिक महिलाओ से भी उद्योग से जुड़े को कहा जिससे महिलायें खुद में आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर जनपद से होने निर्यात होने वाले उत्पाद व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं ने हैण्डलुम द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी थी।   इस दौरान सीइओ अतुल कुमार आईसीडी, भावेश पाण्डे केआईएफटीपीएल मैनेजर, मधुप मिश्रा प्रतिनिधि आईजीएल, आशोक अग्रवाल एमडी मै. केएलए फूड, पीडी हिमांशु जोशी, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा सहित प्रमुख एक्सपोर्टस, वित्तीय संस्थान, स्वंय सहायता समूह व डीजीएफटी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments