Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandभाजपा सरकार पांच महीने की मेहमान : मीना शर्मा 

भाजपा सरकार पांच महीने की मेहमान : मीना शर्मा 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार अब सिर्फ 5 महीने की मेहमान है। राज्य की भाजपा सरकार ने लोगों को छलने का काम किया है। पिछले साढे 4 वर्ष में भाजपा सरकार के खाते में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

शर्मा महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के साथ कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, राशन, दाल, रसोई गैस, खाने का तेल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं और लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की तथाकथित गूंगी और बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। इस दौरान सुमन पाल को महिला कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, नीतू यादव को महानगर महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष, सावित्री सक्सेना को महामंत्री और ममता गंगवार को महानगर महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया। शर्मा और ढाली

ने सभी महिलाओं का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाधारी गंगवार, अनिल शर्मा, जयप्रकाश तिवारी, शैलेंद्र मोहन, किरण राठौड़, प्रेमलता, गुरजीत कौर, मुन्नी, कुसुम, अनिता तिवारी, शांति, सपना राठौर, पूर्णिमा, सरोज, राखी, जमुना, रागिनी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments