Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhand87 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का हुआ लोकार्पण

87 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का हुआ लोकार्पण

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम अलखदेवी से ग्राम अलखदेवा तक 87 लाख रूपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 2.5 किमी डामर पीसी सड़क सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ठुकराल ने अलखेदवा के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर व एक अन्य सड़क निर्माण कराये जाने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जायेगा। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण होना हुआ है। इस दौरान ग्राम प्रधान अलखदेवा कंवलजीत कौर, राजेश बजाज, ग्राम प्रधान अलखदेवी भावना अरोरा, गुरबाज सिंह, मनोज सेठी, रविंदर सिंह, डा.बलिहार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, मंजीत सिंह, राजू बतरा, गुलशन बतरा, नीतू, शिवचरण, मनोज सिंह, बलविंदर सिंह, मुख्त्यार सिंह, मखन सिंह, लाल चन्द्र, गुरसिमर सिंह, गुरबाज सिंह,रामपाल हीरा, सियाराम, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments