Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandट्रांजिट कैंप में विधुतीकरण कार्य का शुभारंभ 

ट्रांजिट कैंप में विधुतीकरण कार्य का शुभारंभ 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 7 आजाद नगर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। ठुकराल ने कहा कि आजाद नगर में विद्युत लाईनें अस्त व्यस्त होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, कई विद्युत पोल भी जर्जर हालत में थे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को कहा था, जनहित में अब आजाद नगर में विद्युतीकरण शुरू हो गया है।

विधुतीकरण की शुरुआत के करते हुए ठुकराल ने बताया कि इसके तहत नये विद्युत पोल गाने के साथ ही फाईवर वाली विद्युत केबल भी डाली जायेगी, जिससे आये दिन होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आजानगद में विद्युत ट्रांसफार्मर की भी क्षमता बढ़ाई जायेगी। दीपावली से पहले विद्युतीकरण की सौगात मिलने पर मोहल्लेवासियों ने विधायक ठुकराल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेई कुलदीप कुमार, पार्षद शिव कुमार गंगवा, जी एल गंगवार, सोमपाल, अशोक यादव, डी के गंगवार, अमरपाल, सतपाल लोधी, विवेक गंगवार, प्रेमवती, लक्ष्मण गंगवार, दिनेश लोधी, सागर मण्डल साधन मण्डल,अशोक कुमार वर्मा, सुरेश कश्यप, डाल चन्द्र गंगवार, काशी राम, विनोद वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments