Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandदिव्यांग एथलेटिक्स का एसएआई बेंगलुरू में चयन होने पर जताई खुशी

दिव्यांग एथलेटिक्स का एसएआई बेंगलुरू में चयन होने पर जताई खुशी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स के दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश का एसएआई बेंगलुरु में चयन होने पर मेयर रामपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट उनका स्वागत किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। अपने कार्यालय में सत्यप्रकाश को सम्मानित करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर की खेल प्रतिभायें लगातार देश विदेश में नाम रोशन कर रही है। पिछले दिनों पैरालंपिक खिलाड़ी मनोज सरकार ने टोकियो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड और देश का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि से खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है। वहीं शहर के उदयीमान खिलाड़ी सत्यप्रकाश भी खिलाड़ियों को लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में आज कैरियर की अपार संभावनायें हैं। खेल प्रतिभायें मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य पर ध्यान दें तो कई प्रतिभायें मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments