Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandआपदा में बेहतर कार्य के लिए मेयर और नगर आयुक्त को किया...

आपदा में बेहतर कार्य के लिए मेयर और नगर आयुक्त को किया वार्ड एक के वासियों ने सम्मानित

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पिछले दिनों भारी बरसात के चलते शहर में आई भीषण आपदा के दौरान नगर निगम द्वारा बेहतर कार्य करने पर वार्ड नंबर एक के निवासियों ने मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुत्त विशाल मिश्रा को गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रूद्रपुर में पहली बार इतनी बड़ी आपदा आई, जिसमें हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा से न सिर्फ आम आदमी को नुकसान हुआ, बल्कि उद्योगपति, व्यापारी, किसान हर कोई प्रभावित हुआ। शासन प्रशासन की ओर से आपदा के दौरान प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया। नगर निगम भी पहले दिन से ही पूरी मुस्तैदी से प्रभावितों की मदद के लिए जुटा रहा। प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और कीटनाशक छिड़काव का अभियान अभी तक जारी है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि ऐसी आपदा के समय में सभी को एकजुट होकर सामना करने की जरूरत होती है। कहा कि नगर निगम स्तर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधायें जुटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान सम्मानित करने वालों में पार्षद निमित्त शर्मा, विधान राय, सुभाष चंद्र शर्मा, हरीश दनाई, रजनीश मणि पांडे, सतवीर शर्मा, अवनीश शर्मा, उपदेश सक्सेना, रवि मौर्य, चंदन भट्टð सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments