Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandधनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना का कहर कम होते ही धनतेरस पर बाजार की चमक बढ़ गई। तांबे, स्टील व पीतल के बर्तन की दुकानों पर खूब भीड़ देखने को मिली। धनतेरस के लिए सजे बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी करते नजर आए। व्यापारियों ने भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जताई।

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ होता है। इसके अलावा दो दिन बाद दीवाली भी है। दुकानदार एवं शो रूम में चमक ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। लोग एलईडी टीवी, फ्रिज, गीजर, रूम हीटर की खरीदारी करते दिखे।                                            

इलैक्ट्रानिक्स व्यापारी किशन चंद ने बताया कि सबसे अधिक एलईडी टीवी की मांग है। दीपावली व धनतेरस को देखते हुए अभी तक सुस्त पड़े बाजार ने अचानक तेजी पकड़ ली है। वही धनतेरस को देखते हुए लोगो द्वारा जमकर बर्तनों की खरीदारी भी गई। इस बार बाजार में लोगों को पीतल के दीये खूब लुभा रहे हैं। एल्युमिनियम के कूकर की अपेक्षा स्टील के कूकर सेहत व पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार खरीददारी बढ़ी है। थोड़े महंगे होने के बाद भी लोग इन्हें खूब खरीद रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है अब तक बर्तनों की दो-तीन खेप बिक चुकी हैं, जबकि मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

बर्तन व्यापारी ब्रज मोहन बंसल ने बताया कि प्रेशर कूकर, जूसर, सलाद कटर, कटोरी सेट सहित अन्य बर्तन लोगों को खूब भा रहे हैं। इसके साथ ही तांबे की गगरी बाजार की शोभा बढ़ा रही है। यह 15 सौ से दो हजार रुपये तक में बिक रही है। इसके अलावा प्लेट सेट, ग्लास और थाली सेट की बिक्री भी खूब हो रही है।

वहीं रोशनी के त्यौहार पर हर कोई घर की साज सज्जा में चार चांद लगाना चाहता है। इसे देखते हुए बाजार में दिल्ली के झालरों ने चमक बढ़ाई है। लोगों को 30 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की वेरायटी खूब भा रही है। कपड़ों के बने फूल से झालर की काफी डिमांड हो रही है। मिट्टðी के दीये भी लोगों को भा रहे हैं। 10 रुपये में एक दर्जन दीये बिक रहे हैं। रंग बिरंगे मिट्टी के छोटे मटके, बड़े दीयों की भी डिमांड है। विक्रेता अशोक ने बताया कि पिछले दिनों से दीये के रेट वहीं है। कोई वृद्धि नहीं हुई। गांध्ी पार्क के सामने गुलाब, रजनीगंध, गेंदा के फूल से बने गजरों की डिमांड भी है।

बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स की दुकानों में विशेष तैयारी की गई है। कई दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस और दीपावली में विशेष धमाका ऑफर दिया जा रहा है। ज्वैलरी की खरीद पर भी विशेष छूट दी जा रही है। ग्राहकों की मांग अनुसार हॉल मार्क के गहने उपलब्ध कराएं जा रहे है। इसी तरह कपड़ों पर दुकानदारों ने अपने-अपने हिसाब से छूट दे रखी है। साड़ी कारोबारियों ने बंगलूरू से लेकर केरल तक की बनी साड़ियों से बाजार सजा दिया है। कारोबारियों का कहना है बाजार में ग्राहक जो भी डिमांड करेंगे, वह सब मौजूद है।                                                               

वही कई जगहों पर मंदी की मार से भी व्यापारियों ने मना नहीं किया है। व्यापारियों को कहना था कि पिछले वर्षो के मुकाबले इस बार बाजार थोड़ा हल्का है। जो शाम को परवान चढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी विकास के मुताबिक ग्राहक दुकानों तक तो आ रहे है लेकिन महंगाई के चलते वैकल्पिक वस्तुओं का चुनाव कर खरीदारी कर रहे है। विकास के मुताबिक ख़ास वस्तुओं के अलावा ग्राहक किसी दूसरी वस्तु की खरीदारी नहीं कर रहा। गृहणी शीला ने बताया कि धनतेरस पर केवल उन्हीं वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है जिनकी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जहां पहले अपनी पसंद के मुताबिक खरीदारी की जाती थी आज वहीं जरूरत के मुताबिक खरीदारी की जा रही है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि बारिश के बाद व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। वही महंगाई से भी आम जनता परेशान है, लेकिन दीपावली पर स्थिति में थोड़ा सुधर आएगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments