Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandधूमधाम से मना भैया दूज

धूमधाम से मना भैया दूज

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भैया दूज का पर्व पूरी श्रद्धा उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के लिए उपवास रखकर दोपहर को तिलक किया और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। शादीशुदा महिलाएं अपने भाइयों को तिलक करने के लिए अपने मायके पहुंचने के लिए काफी उत्साहित दिखीं। भैया दूज पर्व को लेकर शहर से बाहर जाने वाली महिलाओं की भरी भीड़ स्थानीय बस अड्डे पर रही। हालाँकि कई स्थानों के लिए सीधी बसें नहीं मिलने से बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में मुश्किलें उठानी पड़ीं।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को मनाए जाने वाले भैया दूज पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती कर तिलक लगाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार और नगद राशि भेंट कर उनके समृद्धि की कामना करने के साथ ही रक्षा का प्रण लिया। भैया दूज पर्व पर बाजारों में भी रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। बहनें और भाई एक-दूसरे के लिए उपहार खरीदते हुए नजर आए। वही सोशल मीडिया पर भी भैया दूज पर्व का क्रेज रहा। भाई बहनों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो अपलोड कर पोस्ट शेयर की। वही छोटे-छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह रहा। बहनों से तिलक कराते हुए फोटो अपलोड किए। वहीं पिछले दो दिनों से लगातार दीपावली व गोवर्धन पूजा का अवकाश रहने से चालक-परिचालक भी बड़ी संख्या में छुट्टी पर रहे। ऐसे में इसका खामियाजा भाईदूज पर बहनों को उठाना पड़ा। नगर के बस स्टैंड से जाने वाली बसों की संख्या कम रही। इसके चलते बहनों को दो से तीन घंटे तक बस स्टैंड पर ही इंतजार करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments