Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandमहंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन 

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन 

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ रविवार को रोडवेज के निकट डीडी चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के रोजाना बढ़ते दामों से जनता तंग आ चुकी है। महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ चुका है और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से किराए भाड़े ट्रांसपोर्ट खाने-पीने की वस्तुएं हर चीज महंगी हो गयी है।महिलाकंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि अब भाजपा की सरकार चुनाव को आता देख आम जनता को राहत देने के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरे की तरह दाम घटाकर जनता को बेवकूफ बना रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि 20 रुपये पेट्रोल और डीजल के दाम कम करे जाए और 200 रुपये रसोई गैस के सिलेंडर पर कम किया जाए जिससे जनता को राहत मिल सके। महामंत्री राजीव कामरा ने कहा कि सरकार ने कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर लगभग दोगुने कर दिए हैं। अब कमर्शियल सिलेंडर लगभग 2000 रुपये का मिल रहा है जिससे छोटे व्यापारियों की कमर टूट गई है। भाजपा सरकार को कमर्शियल गैस के दाम कम करके इन व्यापारियों को तुरंत राहत देनी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा यह सरकार सत्ता के अहंकार में डूब चुकी है इसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है भाजपा के नेता सिर्फ जनता को लूट लूट कर अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, प्रदेश सचिव परिमल राय पूर्व, दर्जामंत्री हरीश बावरा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, विजय अरोड़ा, अर्जुन विश्वास, विकास मल्लिक, महिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, उमा सरकार, सपना रानी, सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, रवि कठेरिया, पार्षद रमेश कालड़ा, पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम दयाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments