Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandत्योहार बीतने पर बढ़ी दिल्ली- हरिद्वार की सवारियां

त्योहार बीतने पर बढ़ी दिल्ली- हरिद्वार की सवारियां

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कुछ दिनों की तरह ही  रुद्रपुर रोडवेज में यात्रियों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है। सुबह 5 बजे से ही दिल्ली और देहरादून की सवारियों का जमावड़ा रोडवेज पर रहा। सवारियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज के एआरएम, स्टेशन इंचार्ज अन्य कर्मचारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करते हुए यात्रियों को उनके गंतव्य पर भेजने के लिए बसों के इंतजाम का प्रबंध किया।

त्योहारों के बीतने के बाद लोगों का अपने घरों और काम पर वापस लौटना जारी है। बीते दिनों से स्थानीय इलाकों के यात्रियों के बाद अब दिल्ली और हरिद्वार के यात्री भी अपने गंतव्य पर जाने के लिए रोडवेज का रुख कर रहे है। जिसके चलते धनतेरस के बाद से रोडवेज पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। यहाँ सवारियों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है। रविवार को सुबह से रोडवेज पर यात्रियों का जमावड़ा देखा गया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज के अधिकारी सुबह 5 बजे से व्यवस्था बनाने में लगे रहे। त्योहारों के चलते सवारियों में करीब डेढ़ से दोगुने की वृद्धि के चलते रोडवेज के अधिकारीयों को बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी।

दिल्ली को जाने वाली महिमा ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के बाद घर वापस आई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे आने के बाद एक घंटे का इंतज़ार करने के बाद बस मिली है। हरिद्वार जाने वाले हेमंत ने बताया कि ट्रेनों में कोविड-19 के बाद से टिकट मिल पाना मुश्किल हो रहा है। रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते निगम की बसों में सवारियों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि सोमवार 12 बजे के बाद सवारियों की संख्या में कमी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से जहां मुरादाबाद, टनकपुर और बरेली की बसों में यात्रियों की संख्या में इज़ाफ़ा होने पर निगम की बसों का अतिरिक्त चक्कर लगाया जा रहा था वहीं रविवार को दिल्ली और हरिद्वार जाने वाली बसों की संख्या में करीब दोगुने का इजाफा किया गया। राकेश के मुताबिक त्योहारों के चलते रोडवेज कर्मचारियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments