Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandसड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई...

सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सड़क पार कर रही अधेड़ महिला को अज्ञात वाहन ने रौद दिया। महिला को 108 एबंलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया ।

जानकारी के अनुसार ग्राम कीरतपुर क्षेत्र में स्थित सांई विहार कालोनी निवासी 50 वर्षीय अनीता सक्सेना  सुबह बेटी को छोड़ने के लिये सड़क तक आई थी। बेटी को विदा करने के बाद वह सड़क पार कर रही। तभी वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर एकत्रित राहगीरों ने उसे 108 एबंलेंस की मदद से जिला अस्पाताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर महिला के परिजन भी अस्पाताल पहुंच गये। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा तैयार उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments