भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पंजाब में चल रही राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप के दौरान उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड खेल नीति 2021 लागू करने की सूचना पाकर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया।
ज्ञात रहे कि उत्तराखंड सेपक टाकरा की टीम राष्ट्रीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता खेलने पंजाब गई हुई है। सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ नागेंद्र शर्मा सभीत का समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खेल नीति लागू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाए जाना एक ऐतिहासिक फैसला है। अब सभी खिलाड़ी हर संभव सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर सचिव आनंद सिंह खम्पा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष अरोड़ा, हरि सिंह मेहर, प्रमोद पाण्डेय, अश्वनी भट्ट, अमन कुमार, सूरज चौधरी, हिमांशु मेहता, भूपेश दुमका, गौरव जोशी, समान मेहरोत्रा, अंकुश रोतेला, नवनीत राव, शैलेंद्र सिंह, पवन सहगल, राजकुमार श्रीधर, गिरीश पाठक, रुचि शाह, किशोर सिंह, ऋषि पाल भारती सहित अनेकों खेल खेल प्रेमी लोगों ने बधाई दी।