Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandसंविधान के अनुरूप आचरण की दिलाई शपथ 

संविधान के अनुरूप आचरण की दिलाई शपथ 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  संविधान दिवस पर शुक्रवार को नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह व देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा ने पार्षद प्रमोद शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान के अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है। संविधान हमें हमारे मूल अधिकार देता है साथ ही संविधान हमें हमारे मूल कर्तव्यों की शिक्षा भी देता है। संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों का भी ध्यान रखे। तभी हम महान संविधान निर्माताओं के सपनों का भारत बना पायेंगे। मेयर ने कहा कि वर्ष 1949 में आज ही के दिन औपचारिक रूप से संविधान को एक संविधान सभा के द्वारा अपनाया गया था इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर परवेज खान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी बची राम आर्य, सहायक नगर दीपक गोस्वामी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेंद्र पाल, राम सिंह, अशोक डबराल, गौतम कुमार, गायत्री देवी, शिप्रा अधिकारी आशा देवी, कपूर सिंह सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments