भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक संभावनाएं तलाशते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रदेश में मुफ्त तीर्थ यात्रा की घोषणा को लेकर शुक्रवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद प्राचीन अटरिया मंदिर पहुंचे। माता के दर्शन के बाद नंदलाल ने मंदिर की महंत पुष्पा देवी को मुफ्त यात्रा टिकट देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंदिर की महंत माता पुष्पा देवी ने कहा कि केजरीवाल की घोषणा एक नेक कार्य है। प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाली जनता को यदि मुफ्त तीर्थ योजना के तहत अयोध्या में रामलला के दर्शन होते हैं तो इससे बहुत पुण्य मिलेगा। नंदलाल ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में आती है तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घोषणा के अनुरूप सभी श्रद्धालुओं को फ्री में तीर्थों सहित अयोध्या रामलला के दर्शन कराए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि केजरीवाल व उत्तराखंड के आप से सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने पूरे प्रदेश भर में मंदिर के महंत को तीर्थ यात्रा का टिकट देने का कार्यक्रम रखा था।
आप की तरफ से उत्तराखंड में तीसरी बड़ी घोषणाओं में से एक पवित्र तीर्थ स्थलों का फ्री में श्रद्धालुओं को दर्शन कराना है जिसमें अयोध्या राम लला, अजमेर शरीफ तथा करतारपुर साहिब पवित्र स्थल शामिल है। तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली में लागू हो गई है आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी लागू की जाएगी ।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कपिल सिन्हा, महानगर उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, कुंदन सिंह, लीलावती, सुमन देवी, आदित्य आदि लोग मौजूद थे।



