भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 1962 और 1965 के युद्ध में भारतीय सेना के वीर योद्धा नायक कलि राम खिप्पल की याद में राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन हरियाणा के करनाल में किया गया। जिसमे रुद्रपुर क्षेत्र के रक्तवीर दिलजीत सिंह को राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। दिलजीत रक्त सेवा में पिछले लगभग 27 सालो से हेल्प टू अदर सोसायटी की टीम के साथ निस्वार्थ सेवा कर रहे है जिसके लिए दिलजीत सिंह का नौवीं बार राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।
दिलजीत सिंह द्वारा यह सम्मान अपने माता पिता एवं रक्त वीर साथियों को समर्पित कर अपना उल्लास दर्शाया है। सम्मान प्राप्ति पर शहर के गणमान्य नागरिकों और समाज सेवी संस्थाओं ने दिलजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दे कि हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड के उपाध्यक्ष दिलजीत सिंह को पूर्व में भी राष्ट्रीय सम्मान दिए जा चुके हैं।



