Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandकाशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट कंपनी में लगी आग

काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट कंपनी में लगी आग

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट कंपनी में आग लग गई। इससे कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के चार वाहनों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वही आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

कल्याणी व्यू, नैनीताल रोड निवासी पवन अग्रवाल की काशीपुर रोड पर एसपी सॉल्वेंट नाम से कंपनी है। शनिवार सुबह कंपनी के बॉयलर से तेल लिक हो गया, बताया जा रहा है कि इससे शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। यह देख वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जब तक सूचना कंपनी अधिकारियों को देते आग ने विकराल रूप धरण कर लिया। बाद में कंपनी मैनेजर आशीष रस्तोगी ने दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एफएसओ रामधरी यादव दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान रुद्रपुर फायर स्टेशन के तीन और सिडकुल पंतनगर के एक वाहन ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ रामधरी यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। कंपनी अधिकारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

रुद्रपुर। एसपी सॉल्वेंट कंपनी में आग लगने की सूचना पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक्स के पत्राकार भी पहुंच गए। इस दौरान कंपनी गार्ड के साथ ही कर्मचारियों ने पहले तो पत्राकारों को गेट पर रोक लिया और उनसे अभद्रता की। जो पहले ही कंपनी के भीतर जा चुके थे, उनसे अभद्रता और ध्क्कामुक्की कर उनके मोबाइल छीन लिए। इससे भड़के पत्राकार कोतवाली पहुंचे और सीओ सिटी अमित कुमार से शिकायत की। जिसके बाद सूचना पर कंपनी स्वामी अंकित अग्रवाल भी पहुंचे। जहां पर पत्राकारों से अभद्रता करने वाले कंपनी कर्मचारी और अधिकारियों के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments