Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandपुलिस हेड कास्टेबल ने बिल्डर के खिलाफ दी तहरीर

पुलिस हेड कास्टेबल ने बिल्डर के खिलाफ दी तहरीर

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अल्मोड़ा के सल्ट थाने में तैनात हेड मोहर्ररएक बिल्डर पर फ्लैट दिखाकर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर्मी का आरोप था कि वर्ष 2017 में बिल्डर द्वारा फ्लैट की निर्धारित 12लाख रुपये की रकम देने के बाद भी मकान पर कब्जा नहीं दिया। पुलिस कर्मी ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार प्रीत बिहार निवासी अनवर अहमद ने बताया कि वह अल्मोड़ा के थाना सल्ट में हेड मोहर्रर के पद पर तैनात है। वर्ष 2017 में काशीपुर मुख्य मार्ग स्थित एक पॉश कॉलोनी के बिल्डर ने अपनी कॉलोनी में एक फ्लैट बुक किया था। जिसकी कीमत 12.11 लाख रुपये थी। 17 जून 2017 को फ्लैट बुक करने के बाद बिल्डर और मार्केटिग एजेंट द्वारा आश्वासन दिलाया कि फ्लैट का निर्माण करवाकर वर्ष 2020 तक मकान पर कब्जा दे दिया जाएगा। जिसके बाद 20 अगस्त 2019 को 22 चेकों के माध्यम से 4.25 लाख रुपये की पहली किस्त दे दी गई थी कि अचानक वर्ष 2019 में बिल्डर द्वारा फ्लैट देने से इंकार कर दिया। जब इस संबंध में कंपनी के डायरेक्टर से दी गई रकम मांगी गई। तो आश्वासन दिया कि ब्याज सहित जमा रकम को वापस कर दी जाएंगी। आरोप लगाया कि 17 सितंबर 2021 को जब एक बार फिर ताकादा किया गया। तो प्रबंधन द्वारा धमकी व अभद्रता शुरू कर की। हेड कास्टेबल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments