Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandसरकार कर रही है किसानो की आय बढ़ाने पर फोकस,चौहान

सरकार कर रही है किसानो की आय बढ़ाने पर फोकस,चौहान

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सिटी क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी करने पर फोकस कर रही है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 28 रूपए की बढ़ोत्तरी की है। अब गन्ना किसानों को सरकार अगेती फसल पर 355 रूपए और सामान्य प्रजाति के लिए 345 रूपए प्रति कुंतल मूल्य दिया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से गन्ना किसानों को अधिक मूल्य दे रही है। वहीं सरकार ने गन्ना भाड़े में कमी की है। पहले किसानों को गन्ना 11 रूपए प्रति कुंतल भाड़ा चुकाना पड़ता था जिसे सरकार ने कम करते हुए साढ़े नौ रूपए कर दिया है। प्रधनमंत्राी किसान सम्मान निधि में प्रदेश के नौ लाख किसानों के बैंक खातों में 1300 करोड़ की ध्नराशि दी जा चुकी है। 8 लाख 82 हजार किसानों के मृदा कार्ड बनवाए गए हैं। बीजेपी नेता अनिल चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने की अगेती किस्म के लिए 350 रुपए प्रति क्विंटल दे रही है। पिछले वर्ष अगेती प्रजाति के लिए 327 मूल्य एवं सामान्य प्रजाति के लिए 317 मूल्य घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाता के चेहरे पर खुशहाली लाई है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments