भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य के बाजपुर दौरे के दौरान हुए जानलेवा हमले के खिलाफ बाटा चौक पर भाजपा की राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अपनी दिखती हुई हार से बौखला गई है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर कांग्रेस के नेताओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी इनकी इन हरकतों से डरने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर उनको संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, जिला महासचिव सुशील गाबा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, यूथ अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



