Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandदर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

spot_img

भोंपूराम खबरी, पंतनगर। झा कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने कॉंग्रेस की सदस्यता ली। जिनका कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शॉल व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर कॉंग्रेस के प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन, प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी के बारे में लोगों को अवगत कराया और कहा कि यह पार्टी हमेशा सर्वधर्म समभाव और सभी संप्रदाय के लोगों को समान दृष्टि से देखती है । कोई भेदभाव नहीं करती है। हमेशा गरीबों की विशेष ध्यान रखती है। कहा कि आज भाजपा ने लोगों के थाली में डाका डाल दिया है। इस महंगाई के दौर में लोगो को अच्छा खाना व सब्जी नसीब नहीं हो पा रही है। कोरोना काल में सरकार का कैसा रवैया रहा, यहां की जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि वह यकीन दिलाते हैं कि आने वाले वक्त में जब हमारी सरकार आएगी तो निश्चित तौर पर पंतनगर की मजदूरों को 30 दिन का कार्य व मजदूरी मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने मुखपत्र में (मेनिफेस्टो) में एक मजदूर की मजदूर न्यूनतम कम से कम 15000 रुपए रखने का भरोसा दिया हैं। जिसे सरकार आने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालो में भूरा देवी, पूनम जोशी, जावित्री देवी, मंजू देवी, लीला देवी ,राजेंद्र चंडालिया, सुरेंद्र बाल्मीकि, मंकू, अनिल, छोटू, कन्हैयालाल, हेमा पांडे, हंसी पांडे, ममता यादव, मालती जोशी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments