Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandएसएसपी ने किये कई निरीक्षको के तबादले

एसएसपी ने किये कई निरीक्षको के तबादले

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने कई निरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में तैनाती की है। वही किच्छा प्रभारी निरीक्षक का तबादला किया गया है।

जारी आदेश अनुसार निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह पुलिस लाइन से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल /सीएम पोर्टल, निरीक्षक मंजू पांडे पुलिस लाइन से प्रभारी महिला प्रकोष्ठ और निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक किच्छा नियुक्त किया गया है। वही निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह प्रभारी निरीक्षक किच्छा से प्रभारी डीसीआरबी/एसआईटी बनाया गया है। साथ सभी को तत्काल जॉइन के निर्देश भी दिए गए है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments