भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने वार्ड नं 38 आवास विकास भ्रमण के दौरान समाज के भिन्न भिन्न वर्ग के लोगो से चाय पर चर्चा के माध्यम से सामाजिक व रानीतिक विषयों पर संवाद किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा का चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रोफेशन से जुड़े लोगों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अरोरा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट वर्ग के लोगो समाज मे एक महत्वपूर्ण स्थान रखते है। नगर को और बेहतर बनाने के लिए इस समाज के सभी लोगो को भी सहभागिता होकरनी होगी। शिव अरोरा ने चर्चा के दौरान आये प्रतिष्ठित लोगो के सुझावों को सुना ओर सभी प्रबुद्ध जनों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय मे सभी के सहयोग से रुद्रपुर के विकास को सुनिश्चित करेंगे। अरोरा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश को विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित करने का कार्य कर रही है। अब वो दिन दूर नही जब भारत पुनः विश्व गुरु बनने का गौरव प्राप्त करेगा। इस दौरान आवास विकास पार्षद राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, विजेंद्र महेश्वरी, अशोक सिंघल, कपिल अरोरा, आलोक चावला, अमित गम्भीर, रजत नागपाल,रचित, अमित अरोरा, अनुभव अरोरा, शिवम गुम्बर, मोहित कक्कड़, विमल अरोरा, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, पूरन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।



