Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandभाजपा जिलाध्यक्ष ने नजूल मामले पर सीएम को सौंपा ज्ञापन 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नजूल मामले पर सीएम को सौंपा ज्ञापन 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने उन्हें ज्ञापन सौंप नजूल नीति के प्रस्ताव को आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक का रूप देकर नजूल पर निवासरत हजारों परिवारों को मालिकाना हक देने की मांग की।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कैबिनेट के माध्यम से नजूल नीति का प्रस्ताव पारित कर नजलू पर निवासरत सैकड़ों परिवारों को मालिकाना हक देने का प्रस्ताव पारित करने पर जनपदवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यह फैसला पार्टी के मूल सिद्धांत अंत्योदय को चरितार्थ करता है। जिलाध्यक्ष अरोरा ने मुख्यमंत्री से अतिशीघ्र नजूल नीति के प्रस्ताव को विधेयक का रूप देकर नजूल पर निवासरत हजारों परिवारों को मालिकाना हक देने का भागीरथ कार्य करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नजूल भूमि के प्रस्ताव को विधेयक का रूप देकर विधानसभा में पारित कराया जायेगा और नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments