Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandडिग्री कालेज की रासेयो इकाई ने की नेकी की दीवार की शुरुआत 

डिग्री कालेज की रासेयो इकाई ने की नेकी की दीवार की शुरुआत 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  स्थानीय शहीद भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राचार्य कमल किशोर पांडे व राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में सोमवार को नेकी की दीवार की शुरुआत की।

इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के यूनिफार्म का स्वेटर दे कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्र छात्राओं के लिए कम से कम दो स्वेटर देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में 10 दिसंबर को नगर में स्थित ओमेक्स एवं मेट्रोपोलिस कॉलोनियों में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवी एक रैली निकालकर वस्त्र भेंट करने की अपील करेंगे। साथ ही इन तमाम कॉलोनियों में उनके कम्युनिटी सेंटर पर वस्त्र दान हेतु उचित पात्र रखेंगे जिसमें कॉलोनी के लोग अपनी इच्छा अनुसार वस्त्र डाल सकते हैं।

इसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी जाकर ले आएंगे व जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ पीएन तिवारी, मनीषा तिवारी, प्रो शर्मिला सक्सेना, डॉ शलभ गुप्ता, डॉ नरेश कुमार, डॉ रीनू रानी मिश्रा, डॉ कमला बोरा, डॉ अंचलेस कुमार , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा डॉ दीपमाला, डॉ रंजीता जौहरी के साथ स्वयंसेवी हरजिंदर सिंह, कैलाश, महक मजूमदार, तरुण आर्य, प्रकाश दास एवं विकास प्रजापति आदि उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments