भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सिविल लाइन की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए दस लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया। विवाहिता का आरोप था कि दहेज नहीं देने पर पति सहित ससुरालियों ने मानसिक-शरीरिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। पीडिता की जानकारी पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस निवासी एक महिला ने बताया कि 15दिसंबर2020 को उसकी शादी हिंदू रि ति-रिवाज के साथ गांव रमेशवरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह सलूजा के साथ हुई थी। हैसियम के हिसाब से पिता ने 31तोला सहित सारा दान दहेज दिया था,जबकि शादी के दौरान पिता द्वारा उसके पति के स्वजनों को पांच लाख रुपये नगद सहित अन्य सामान देकर विदा किया था। आरोप लगाया कि विवाह के तीन सप्ताह बाद ही ससुरालियों द्वारा कम दहेज लगाने का ताना देते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया और पति सहित ससुरालियों ने एक होंडा सिटी कार और दस लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगे। परिवार की इज्जत की खातिर वह शरीरिक-मानसिक प्रताड़ना बर्दाश्त कर रही,लेकिन ससुरालियों की प्रताडना बढ़ती गई। तरह-तरह की यातनाएं देते रहे। मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया गया। तीन जनवरी 2021 को संभ्रात लोगों की मौजूदगी में ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। विवाहिता का आरोप था कि पति, सास, ननद द्वारा साजिश के तहत गर्भपात करवाने की कोशिश की गई। आखिरकार कोई समाधान नहीं निकलने के बाद विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुरप्रीत सिंह सलूजा, जसवीर कौर, नरेंद्र सिंह और गगनदीप कौर के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



