Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandठुकराल ने विधानसभा में उठाये शहर के मुद्दे 

ठुकराल ने विधानसभा में उठाये शहर के मुद्दे 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  शीतकालीन विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने नियम 300 के अन्तर्गत रूद्रपुर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना का मुद्दा उठाया। जबकि नियम 53 के अंतर्गत विधायक ठुकराल ने रुद्रपुर में गौशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की।

नियम 300 के अंतर्गत दी गई सूचना में विधायक ठुकराल ने कहा कि जनपद उधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय रूद्रपुर में यातायात नगर न होने के कारण सम्पूर्ण नगर में जगह-जगह ट्रक व ट्राले तथा अन्य भारी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते हैं। इस कारण शहर में आये दिन जाम लगा रहता है, जिससे नगर का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। विधायक ने जनहित में यातायातनगर निर्माण की अविलम्ब स्वीकृति की माँग की।

वहीं नियम 53 के अंतर्गत दी गई सूचना में विधायक ठुकराल ने कहा कि नगर में गौशाला निर्माण का अभाव होने के कारण सैकडों गाय दिन भर सड़को पर नगर व मलिन बस्तियो में घूमती रहती है व कुडे कचड़े में पालथिन एवं अन्य निष्प्रयोज्य साम्रगी खाने से अनेक गाय संक्रामक रोगो से ग्रस्त होती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments