Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandवर्षों बाद बन रही आवास विकास की सड़क में हो रहा घालमेल 

वर्षों बाद बन रही आवास विकास की सड़क में हो रहा घालमेल 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  आवास विकास में दशमेश द्वार से होली चौक तक निगम द्वारा निर्मित की जा रही रही सड़क में मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार निगम के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक व्यापारी से मित्रता निभाने के लिए मानकों को ताक पर रख दिया है।

ज्ञात हो कि कई वर्षों के इंतजार के बाद दशमेश नगर द्वार से होली चौक की सड़क का निर्माण हो रहा है। लगभग चार सौ मीटर लम्बी इस सड़क पर पांच सौ से भी अधिक गड्ढे हैं और इस पर रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह सड़क प्रतिदिन करीब पचास हजार वाहन सवारों के लिए आवागमन का साधन बनती है। अब जब चुनाव सिर पर हैं तो नगर निगम को इस सड़क के निर्माण की याद आई। लेकिन नगर निगम ने एक व्यापारी नेता से दोस्ती निभाने के लिए इस सड़क में मानको को ही दरकिनार कर दिया। नाली से नाली सड़क डालने के बजाय रैंप और चबूतरे बचाने के लिए साढ़े पांच मीटर की सड़क कर दी गई। नगर निगम की इस कारस्तानी से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।

नियमानुसार सड़क नाली से नाली तक डाली जानी चाहिए, लेकिन एक व्यापारी मित्र से दोस्ती निभाने के लिए नगर निगम ने सारे मानक ही तोड़ डाले। दरअसल इस सड़क पर निगम के प्रतिनिधियों के ख़ास मित्र और एक व्यापारी नेता का होटल है। इससे पूर्व भी इस व्यापारी नेता की खातिर नगर निगम ने मुख्य बाजार की विधवानी मार्किट में सड़क के एक ओर का नाला खुदवाया ही नहीं था। वहां भी इस व्यापारी नेता की एक दुकान है। निगम की इस काहिली के चलते बारिश में बाजार पानी में डूबता हुआ दिखाई दिया। अब आवास विकास क्षेत्र में भी नगर निगम ने इस व्यापारी नेता से दोस्ती निभाने के लिए रैंप और चबूतरों को छोड़ दिया। कुल मिलाकर इस सड़क को बनाकर नगर निगम सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहा है। न ही इस सड़क की चौड़ाई बढ़ रही है और न ही पानी की निकासी की व्यवस्था हो रही है। आवास विकास निवासी मानव अरोरा का कहना है कि यह सड़क किसी काम की नहीं है और बरसात के मौसम में इस सड़क को उधड़ते देर नहीं लगेगी। एक अन्य स्थानीय ईशान सेठ ने कहा कि वर्षों बाद बन रही सड़क की गुणवत्ता और चौड़ाई में समझौता दिखाता है कि भाजपा समर्थित नगर निगम में ईमानदारी से कार्य नहीं हो रहा।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments