Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandबंगाली समुदाय ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूँका 

बंगाली समुदाय ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूँका 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  भाजपा नेताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ट्रांजिट कैंप वासियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला फूंका। यही नहीं ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के तीन पार्षदों व सांसद प्रतिनिधि ने सोमवार नगर निगम में बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया।

ज्ञात हो कि ट्रांजिट कैंपवासियों ने आरोप लगाया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के साथ रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह में भाजपा जिला अध्यक्ष ने धक्का-मुक्की की और मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम स्थल से गुमराह कर ले गए। इस तथाकथित धक्का मुक्की की घटना से क्षुब्ध होकर लोगों ने भाजपा जिउलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला दहन किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक संजीव गुप्ता की वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में की गयी धक्का-मुक्की निंदनीय है और यह संजीव गुप्ता की ही नहीं पूरे कैंप और गरीब बस्तियों की बेइज्जती है। यह किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुतला फूंकने वालों में मनोज गुप्ता, विकास आर्य, सोनू सक्सेना, जय प्रकाश प्रजापति, दीपू गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजीव लाला, कमलदीप सोनकर, अशोक साह, संजय सक्सेना, राजकुमार, धीरेश राय, सुमित कुमार, सुरेश कुर्मी, हरीश सैनी, गणेश मौर्य, नरेंद्र शर्मा, अरविंद अवस्थी,आकाश कुमार, अनिकेत उपाध्याय, रोहित गुप्ता, अमर राय, सुधीर गुप्ता, रोहित गुप्ता सौरभ गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments