भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग द्वारा चैंपियनशिप खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाते अपनी ताकत का लोहा मनवाया और पदक झटके। आलम यह रहा कि 10 श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता में 100 में से करीब 50 खिलाड़ियों ने पदक जीते। श्याम टाकीज के समीप रविंद्र नगर में आयोजित प्रतियोगिता में डेड लिफ्ट, लेग प्रेस और बेंच प्रेस की प्रतिस्पर्धा रखी गई।
आयोजक संदीप सिंह के मुताबिक खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की जिसमे 100 में से 50 खिलाड़ियों ने पदक जीते। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्गो में रखी गई। जिसमे सब जूनियर में 105 किलोग्राम वर्ग में हरजीत सिंह, 74 किलोग्राम में हिमांशु सिंह, 93 किलोग्राम वर्ग में लव अग्रवाल, जूनियर श्रेणी में 64 किलोग्राम वर्ग में राहुल भारद्वाज, 59 किलोग्राम वर्ग में दिशाल बावा ,74 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद अरबाज और सीनियर श्रेणी में 53 किलोग्राम वर्ग में रजत दयाल ने गोल्ड जीता। आयोजन में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एशियन पदक विजेता राजीव चौधरी, तालिब, केवल सिंह, मनदीप, चिराग, सुमित और मनीष आदि उपस्थित रहे।



